राजस्थान: इन जिलों में पासपोर्ट दफ्तरों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजस्थान: इन जिलों में पासपोर्ट दफ्तरों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

AMN. राजस्थान में बम की धमकियों ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है. यहां बम की धमकियां मिलने का सिलसिला काफी समय से चल रहा है. आज एक बार फिर राज्य में बम से उड़ाने की धमकी मिली है. खबरों के मुताबिक आज राज्य के कई शहरों में पासपोर्ट दफ्तरों को उड़ाने की धमकी दी गई है.

आज प्रदेश के कोटा, सीकर, जोधपुर और बीकानेर में पासपोर्ट कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना के बाद इन सभी जगहों पर प्रशासन और आम जनता में हड़कंप मच गया. इसके बाद पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा की जांच की. खबरों के मुताबिक, सीकर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी राजधानी जयपुर स्थित पासपोर्ट कार्यालय को भेजी गई थी.

इधर, एक ईमेल के जरिए सीकर पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलने पर सीकर के फतेहपुर रोड पर स्क्वायर मॉल की बिल्डिंग में स्थित पासपोर्ट कार्यालय और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. पुलिस ने लोगों को यहां से हटाया.

PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version