राजस्थान: पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास भी किया जा सकता है

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: पीएम मोदी 4 जुलाई को करेंगे पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन, जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास भी किया जा सकता है

AMN. राजस्थान के बालोतरा में बनी पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन की तारीख तय हो गई है. पहले जहां इसका उद्घाटन 21 अप्रैल को होना था, वहीं अब 4 जुलाई की तारीख फाइनल की गई है। आपको बता दें कि 21 अप्रैल को उद्घाटन से एक दिन पहले रिफाइनरी में आग लगने की घटना के बाद इसे आगे के लिए टाल दिया गया था. इसके बाद लगातार इसके उद्घाटन की तारीख को लेकर बातचीत चल रही थी. अब फिर से पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन का दिन तय हो गया है.

उद्घाटन 4 जुलाई को होगा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान का दौरा करेंगे. इस दौरान रिफाइनरी का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह भी कहा जा रहा है कि पीएम जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास भी कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4 जुलाई को प्रस्तावित राजस्थान दौरे की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार (24 जून) को सीएम आवास पर उच्च स्तरीय बैठक ली.

जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास भी किया जाएगा

बताया जा रहा है कि रिफाइनरी के उद्घाटन के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण का शिलान्यास भी करेंगे. जयपुर को 13 हजार करोड़ रुपए का मेट्रो प्रोजेक्ट मिलेगा। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की मौजूदगी में राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे. आपको बता दें, जयपुर मेट्रो के फेज-2 के शिलान्यास का भी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. जयपुर मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनेगा.

pc-chinimandi.com


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version