राजस्थान: इनके खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, सीएम भजनलाल ने कही बड़ी बात

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान: इनके खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, सीएम भजनलाल ने कही बड़ी बात

जयपुर. खाद की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर भजनलाल सरकार सख्त कार्रवाई करेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को सीएम आवास पर हुई बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए हैं.

बैठक में भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी खरीफ सीजन के लिए राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है. इनके संतुलित उपयोग के लिए ऑनलाइन रिकार्ड संधारित किया जाए, जिससे किसान की उर्वरक आवश्यकता की तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध रहे। उन्होंने कालाबाजारी एवं अवैध भण्डारण पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को उर्वरक एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि कृषि पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, ताकि वे किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित कर सकें। इसके अलावा वे उर्वरकों के मध्यम उपयोग से बेहतर उपज प्राप्त करने के बारे में भी जानकारी दे सकते हैं।

आवश्यकतानुसार उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए मृदा परीक्षण कराया जाना चाहिए।

इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि मिट्टी परीक्षण के बाद आवश्यकता के अनुसार उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. किसानों को इस कार्य में कृषि वैज्ञानिकों की मदद लेनी चाहिए।

बैठक में कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि राज्य में उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी. बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, विभागीय अधिकारी और उर्वरक कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। आपको बता दें कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर भजनलाल सरकार समय-समय पर जरूरी कदम उठा रही है. प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए उर्वरक की कोई कमी नहीं है।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version