जयपुर. भजनलाल सरकार ने अब सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. बजट वर्ष 2025-26 में सुमेरपुर में नई आईटीआई खोलने की घोषणा के बाद अब कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग ने आईटीआई के नये भवन निर्माण के लिए 8.5 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है. इस पर स्थानीय विधायक एवं पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सुमेरपुर की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया है.
युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
कुमावत ने कहा कि इस नई आईटीआई के खुलने से क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी युवाओं को तकनीकी कौशल हासिल करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने से युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नये रास्ते खुलेंगे। आईटीआई के भव्य और आधुनिक भवन परिसर में अत्याधुनिक कार्यशालाएं, व्यावहारिक प्रयोगशालाएं, डिजिटल कक्षाएं और कंप्यूटर केंद्र की सुविधाएं होंगी। विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के लिए आवश्यक मशीनरी और उपकरण स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल प्रदेश के विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं।
पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के विकास और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं. बजट घोषणाओं को जमीन पर उतारने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. सुमेरपुर आईटीआई भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा, ताकि आगामी सत्र में स्थानीय युवाओं को इसका सीधा लाभ मिलना शुरू हो सके। इस सौगात से सुमेरपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के युवाओं में खुशी का माहौल है.
PC:dipr.rajस्थान,etvभारत,khbredinraat
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
