जयपुर. भजनलाल सरकार एक बार फिर बजट के जरिए प्रदेश की जनता को कई बड़े तोहफे दे सकती है. प्रदेश की बीजेपी सरकार की ओर से बजट कब पेश किया जाएगा इसका भी खुलासा हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने आज आधिकारिक घोषणा की कि राज्य का बजट 11 फरवरी 2026 को विधानसभा में पेश किया जाएगा.
इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने विपक्ष (कांग्रेस) से सदन की कार्यवाही में सार्थक भूमिका निभाने की अपील भी की है. भजनलाल सरकार में मंत्री जोगाराम ने कहा कि बजट राज्य के विकास का आधार है, इसलिए विपक्ष को राजनीति से ऊपर उठकर सरकार को रचनात्मक सुझाव देने चाहिए. संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने इस दौरान विपक्ष को सख्त चेतावनी भी दी है.
उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष ने बजट सत्र के दौरान सदन की गरिमा के खिलाफ आचरण किया या व्यवधान पैदा करने की कोशिश की तो सरकार उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देने से पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कहा कि सदन जनता के मुद्दों के लिए है, हंगामे के लिए नहीं.
पीसी: इंस्टाग्राम, पत्रिका, राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
