AMN. राजस्थान के राज्य वृक्ष ‘खेजड़ी’ को बचाने के लिए बीकानेर में पिछले पांच दिनों से चल रहे महापड़ाव में भले ही पांच सौ से अधिक लोगों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है, लेकिन आंदोलनकारियों का धरना अभी भी जारी है. वह धरना स्थल पर डटे हुए हैं.
आंदोलनकारी अब पूरे राज्य में कड़ा ‘वृक्ष अधिनियम’ लागू करने पर अड़े हैं. उनकी मांग अब सिर्फ बीकानेर या जोधपुर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए है. खबरों के मुताबिक उद्योग राज्य मंत्री केके बिश्नोई बुधवार को महापड़ाव स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बात की.
इस दौरान भजनलाल सरकार के मंत्री ने कहा कि अब राज्य सरकार ने जोधपुर और बीकानेर संभाग में खेजड़ी के पेड़ों की कटाई पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है. उन्होंने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इसी विधानसभा सत्र में ‘वृक्ष अधिनियम’ लाने की बात कही है. इसके बाद आंदोलनकारियों ने अपना अनशन खोल दिया. हालांकि वह अभी भी धरने पर बैठे हुए हैं.
पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
