AMN. राजस्थान में आज से एक बार फिर मौसम में बदलाव होने जा रहा है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि आज से प्रदेश में नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा. इसका असर पूरे राज्य पर पड़ने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और लोकल सर्कुलेशन के संयुक्त प्रभाव से आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मंगलवार को राज्य के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश, गरज और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. विभाग की ओर से किसानों और दोपहिया वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग ने अपडेट दिया है कि पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान कोटा और चित्तौड़गढ़ में 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम में आए इस बदलाव से राज्य में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है.
PC:news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
