राजस्थान मौसम अपडेट: सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, आसमान से होगी राहत की बारिश, गिरेगा तापमान

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, आसमान से होगी राहत की बारिश, गिरेगा तापमान

AMN. राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर आई है. खबर ये है कि प्रदेश में अब एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. इसके प्रभाव से बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी हिस्से में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आज और कल बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इस संभाग में दो दिन तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और तेज हवाएं चलेंगी।

इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 24 मई से बीकानेर में भीषण गर्मी (हीट वेव) फिर से शुरू होगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 25 मई को बीकानेर में भीषण गर्मी और गर्म रात की स्थिति रहेगी, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी.

24 मई से फिर भीषण गर्मी पड़ेगी

मौसम विभाग के मुताबिक 24 मई से राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और भीषण लू चलने की आशंका है. खासकर पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में लोगों को गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा. 25 मई के आसपास बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी और श्रीगंगानगर जैसे प्रमुख जिलों में लोगों को भीषण गर्मी और गर्म रात का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को बेवजह धूप में न निकलने की सलाह दी है.

PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version