राजस्थान मौसम अपडेट: तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 20 से ज्यादा जिले होंगे प्रभावित

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, 20 से ज्यादा जिले होंगे प्रभावित

AMN. पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में एक बार फिर मौसम पूरी तरह से बदल गया है. इसके असर से प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी से लेकर तेज बारिश तक जारी है. इसके प्रभाव से आज भी कई जिलों में तेज आंधी, तूफान और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका है. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के 20 से ज्यादा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज और कल प्रदेश के जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ आंधी और बारिश की प्रबल संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है. विभाग ने खासकर खुले में खड़े पेड़ों के नीचे न जाने और मौसम सामान्य होने तक सतर्क रहने की सलाह दी है.

मौसम विभाग ने जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने यह अलर्ट राजधानी जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, झालावाड़, नागौर, पाली, जोधपुर, कोटा, बारां, झुंझुनूं आदि जिलों के लिए जारी किया है।

7-8 अप्रैल को भी नया सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी. 7-8 अप्रैल को प्रदेश में एक और नया सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में लू चलने की कोई संभावना नहीं है.

PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान मौसम अलर्ट(टी)येलो अलर्ट राजस्थान(टी)पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान(टी)आंधी बारिश ओलावृष्टि राजस्थान(टी)जयपुर कोटा मौसम अपडेट(टी)राजस्थान अप्रैल 2026 पूर्वानुमान


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version