AMN. राजस्थान में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है. भीषण गर्मी के दौरान प्रदेश में तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच गया है. लोगों ने दोपहर में घरों से निकलना लगभग बंद कर दिया है। बुधवार को श्रीगंगानगर में यह 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह देश का सबसे अधिक तापमान है. भीषण गर्मी के बाद राहत की खबर भी आई है.
खबर ये है कि आज प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है. प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव के कारण 29 जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए और प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज शाम से राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलने जा रहा है. इसका सबसे ज्यादा असर कल से 1 जून 2026 तक देखने को मिलेगा.
मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का कहर झेल रहे चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जैसे जिलों में कल तूफान के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. इस बदलाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
प्रदेश के इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है
मौसम विभाग ने प्रदेश के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश के साथ ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी किया है. राजधानी जयपुर के साथ-साथ जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर, नागौर, पाली, बाड़मेर, बालोतरा, जालौर, बीकानेर, अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनू, अजमेर, टोंक, कोटा, दौसा, करौली और धौलपुर में तेज आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के छह जिलों उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बारां, बूंदी और झालावाड़ में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान मौसम अपडेट(टी)तापमान(टी)बारिश की चेतावनी(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
