राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य में पड़ रही है भीषण गर्मी, अब जारी हुआ ये अलर्ट

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read

AMN. राजस्थान में इन दिनों गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. गर्मी ने एक तरह से लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. इस कारण दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने एक्स के माध्यम से बताया कि वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है, जो सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक है. राज्य में अगले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. इस दौरान अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा. 23-25 ​​अप्रैल को उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की संभावना है.

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 22-23 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग और आसपास के इलाकों में धूल भरी और तेज सतही हवाएं (20 से 30 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार आज और कल पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर, पाली और आसपास के इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. विभाग ने लोगों को गर्मी की समस्या से बचने के लिए अधिक पानी पीने और दोपहर में धूप से बचने की सलाह दी है। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

PC:indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version