AMN. राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश से मौसम पूरी तरह बदल गया है. जयपुर में रात से सुबह तक बारिश जारी रही. अभी भी बादल छाए हुए हैं. इससे जयपुर में तापमान गिर गया है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.
नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण आज से ही राज्य के उत्तरी हिस्सों में आंधी, तूफान और छिटपुट बारिश की गतिविधियों को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है.
विभाग ने आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और तूफान के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. आंधी और बारिश का यह दौर 16 जून तक जारी रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने आज राजधानी जयपुर के साथ-साथ अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने ब्यावर, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बालोतरा, जोधपुर और पाली में तूफान और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग की ओर से जैसलमेर और फलौदी के लिए भी लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया.
प्रदेश में शुक्रवार को मौसम का दोहरा रूप देखने को मिला। कई जिलों में आंधी-तूफान देखने को मिला तो कई जिलों में लू का प्रकोप देखने को मिला. पश्चिमी राजस्थान के कई जिले लू की चपेट में हैं. जैसलमेर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया.
पीसी:एसजे
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
