राजस्थान मौसम अपडेट: जयपुर समेत प्रदेश के पांच संभागों के लिए बारिश का अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: जयपुर समेत प्रदेश के पांच संभागों के लिए बारिश का अलर्ट जारी, गर्मी से मिलेगी राहत

AMN. राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. इसके प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम में इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से और राहत मिलेगी. राज्य में इस समय लोग भीषण गर्मी का कहर झेल रहे हैं. मौसम विभाग ने अब प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

इसके तहत विभाग ने तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. नये पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से गुरुवार को दोपहर में उत्तरी जिलों में तेज आंधी के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है. इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी (60-70 किमी) और हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

30 से 31 मई को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 30 से 31 मई को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. इसके अंतर्गत जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा। उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी, बिजली, तेज तूफान और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. तापमान में इस कमी से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. यह राहत जून की शुरुआत में भी जारी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून के पहले हफ्ते में कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी रहेंगी.

PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version