AMN. राजस्थान में फरवरी महीने में भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है. ऐसा लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पूरे राज्य में तापमान में गिरावट के कारण हो रहा है। वहीं, कोटा और चित्तौड़गढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की परेशानी बढ़ गई है. यहां खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है. राज्य में अभी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग ने आज 15 जिलों के लिए बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है. जिससे न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है. आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कोटा, उदयपुर संभाग और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के आसपास के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी. शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है। इस दौरान कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. अगले दो-तीन दिनों में उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राजधानी जयपुर में 11.7 डिग्री, पिलानी में 11.8 डिग्री, सीकर में 9.0 डिग्री, कोटा में 16.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 15.2 डिग्री, अजमेर में 12.2 डिग्री, वनस्थली में 10.3 डिग्री, अलवर में 9.5 डिग्री, बाड़मेर में 13.2 डिग्री, जैसलमेर में 11.1 डिग्री, जोधपुर में 11.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री, माउंट आबू में 8.8 डिग्री, बीकानेर में 10.0 डिग्री, चूरू में 11.8 डिग्री, सिरोही में 9.8 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 10.1 डिग्री, करौली में 9.3 डिग्री, दौसा में 11.0 डिग्री और झुंझुनू में 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पीसी:पत्रिका
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
