जयपुर. लोकसभा में केंद्रीय बजट पेश होने के बाद राज्य की भजनलाल सरकार ने आम लोगों को बड़ा तोहफा दिया है. पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराम कुमावत ने सोमवार को पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवास के दौरान एक साथ तीन विकास कार्यों का शिलान्यास कर आमजन को बड़ी सौगात दी.
जोराराम कुमावत ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय गुड़ा एंदला में आयोजित एक समारोह के दौरान 2 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशन और 8 लाख रुपये की लागत से अटल नॉलेज सेंटर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इसके साथ ही उन्होंने जूनी एंदला में विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपए की राशि से नवीन पटवार भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कुमावत ने कहा कि विकास ही हमारी सरकार का संकल्प है. सरकार का लक्ष्य हर वर्ग के विकास के लिए काम करना है.
विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराम कुमावत ने कहा कि इन विकास कार्यों से स्थानीय निवासियों को मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार मिलेगा. उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में समान रूप से विकास करना है, ताकि हर नागरिक को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें. जोराराम कुमावत ने कहा कि सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कैबिनेट मंत्री कुमावत का आभार व्यक्त किया.
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
