राजस्थान मौसम अपडेट: तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने बदला मौसम, आज इतने जिलों के लिए अलर्ट

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: तूफान, बारिश और ओलावृष्टि ने बदला मौसम, आज इतने जिलों के लिए अलर्ट

AMN. राजस्थान में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से मौसम पूरी तरह बदल गया है. इससे कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट आई है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि देखने को मिली.

तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे भी गिरे हुए नजर आए हैं. राजधानी जयपुर में देर रात जोरदार बारिश हुई है. इसके साथ ही तूफान का असर भी देखने को मिला है. मौसम में आए इस बदलाव से जनजीवन प्रभावित हुआ। राजधानी जयपुर में भी तापमान में गिरावट आई है. रविवार को यहां अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है.

मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के करीब दो दर्जन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार आज राजधानी जयपुर के साथ-साथ अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चूरू, डीडवाना कुचामन, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपूतली बहरोड़, सवाई माधोपुर, जोधपुर और श्रीगंगानगर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है.

पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है

पश्चिमी राजस्थान में लोग इस समय भीषण गर्मी का कहर झेल रहे हैं। रविवार को सबसे अधिक तापमान फलोदी में 44.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, चूरू और जोधपुर में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है.

पीसी:पत्रिका
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान मौसम अपडेट(टी)बारिश(टी)मौसम(टी)हिंदी समाचार


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version