AMN. राजस्थान में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. गर्मी अभी से ही लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है. आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने से प्रदेश में गर्मी का असर और बढ़ने वाला है. राज्य के करीब एक दर्जन जिलों में 30 डिग्री से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है.
मौसम विभाग की ओर से इस तरह का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के पहले सप्ताह में मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. हालांकि सुबह-शाम लोगों को हल्की ठंडक महसूस होगी।
फिलहाल राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री तक बढ़ गया है. शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 36.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 2 मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. दिन में धूप अधिक रहने से लोगों को तेज गर्मी का एहसास होगा. राज्य में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है.
जयपुर समेत प्रदेश के इन जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने जैसलमेर में अधिकतम तापमान 34.8, जोधपुर में 34, बीकानेर में 34.2, चूरू में 34.6, फतेहपुर (सीकर) में 34.5, जयपुर में 32.5, कोटा में 31.6, अजमेर में 32.6 और अलवर में 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है.
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान मौसम(टी)मौसम पूर्वानुमान(टी)मौसम अपडेट(टी)राजस्थान मौसम अपडेट(टी)राजस्थान तापमान
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
