AMN. राजस्थान में गर्मी का मौसम अब लोगों पर कहर बरपाने लगा है. यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है, जो इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा है. भीषण गर्मी के कारण लोगों का दोपहर में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इस कारण सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है. मंगलवार को राजस्थान में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं कोटा में यह तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया गया है.
मौसम विभाग ने राजस्थान में गर्मी का असर बढ़ने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने 17 अप्रैल से राज्य में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधान रहने, दोपहर में धूप से बचने और जितना हो सके तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी मानसून को लेकर भी पूर्वानुमान जारी किया है. इस बार देश में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. जून से सितंबर के बीच बारिश औसत का करीब 92 फीसदी हो सकती है. इस दौरान बारिश में करीब 8 फीसदी की कमी आने की संभावना है.
PC:भास्कर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राजस्थान मौसम अपडेट(टी)हिंदी समाचार(टी)तापमान(टी)हीटवेव की चेतावनी
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
