राजस्थान मौसम अपडेट: नौतपा में गर्मी ने झुलसाया लोगों को, आज 47 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: नौतपा में गर्मी ने झुलसाया लोगों को, आज 47 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

AMN. राजस्थान में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है. कल से नौतपा शुरू हो गया है. राज्य के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. फिलहाल राज्य के पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 46.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राज्य में और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है. अगले 2-3 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. इससे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री रह सकता है. कुछ स्थानों पर ‘गर्म दिन और रातें’ दर्ज होने की पूरी संभावना है।

राजधानी जयपुर में भी गर्मी लोगों पर कहर बरपा रही है. यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया. अजमेर में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 42.2 डिग्री, वनस्थली में 45.1 डिग्री, अलवर में 45 डिग्री, सीकर में 42 डिग्री, कोटा में 44.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री और डबोक में 41 डिग्री दर्ज किया गया.

इन दिनों से मौसम में बदलाव हो सकता है

28 मई से राज्य के मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग ने राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है. इसके प्रभाव से 28-29 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी. कुछ जगहों पर बारिश भी शुरू हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है.

पीसी:एप्लाइव


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version