राजस्थान मौसम अपडेट: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अब जारी हुआ ये अलर्ट

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, अब जारी हुआ ये अलर्ट

AMN. राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है.

जयपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से ठंड का असर बढ़ गया है. राज्य के तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट देखी गयी है. मौसम विभाग ने आज और कल गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई है.

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के पश्चिमी और सीमावर्ती जिलों जैसे झुंझुनू, सीकर, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, श्री गंगानगर में धूल भरी आंधी (धूल भरी आंधी/तूफान) की भविष्यवाणी की है। आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की भी संभावना है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी रहेगा. मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखने और पेड़ों के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है.

प्रदेश के कई जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा

विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले 4-5 दिनों तक मुख्य रूप से शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की है. अधिकांश जिलों में बारिश की कोई बड़ी गतिविधि नहीं होगी। पहले से सक्रिय विक्षोभ के अवशेषों के कारण पूर्वी राजस्थान (जैसे जयपुर, भरतपुर, अलवर, धौलपुर आदि) में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

PC:zeenews.india
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version