राजे ने नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई, कहा- आपके नेतृत्व में संगठन को मिली ताकत…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
राजे ने नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई, कहा- आपके नेतृत्व में संगठन को मिली ताकत...

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस संबंध में पूर्व सीएम राजे ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि नितिन नबीन को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आज देश के विकास, सुशासन और सकारात्मक राजनीति की मजबूत धुरी बन गई है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ता-प्रथम की संस्कृति और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की परंपरा और मजबूत होगी।

विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को और मजबूत करते हुए राष्ट्र निर्माण के पथ पर नई ऊंचाइयों को छुएगी। आपके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ!

पीसी: मनीकंट्रोल
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version