अब बालमुकुंद आचार्य ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर ये बड़ी बात कही है.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
अब बालमुकुंद आचार्य ने मस्जिदों में लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर ये बड़ी बात कही है.

AMN. हवामहल से बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. अब वह मस्जिदों और मदरसों में लाउडस्पीकर की आवाज तय करने का मुद्दा उठाकर सुर्खियों में आ गए हैं। खबरों के मुताबिक, बीजेपी विधायक बालमुकुंद ने कहा कि मेरी विधानसभा में कई मस्जिद-मदरसे हैं, हमें कोई दिक्कत नहीं है.

हालांकि, उन्होंने इस दौरान लाउडस्पीकर की आवाज बढ़ाए जाने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर की आवाज रोजाना बढ़ाई जा रही है. इसकी शिकायत इलाके में रहने वाले बच्चों ने की है. उनका कहना है कि हमें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम शहर छोड़ देंगे.

इस दौरान विधायक बालमुकुंद आचार्य ने पत्रकारों के सामने कहा कि जब हमारी पूजा, प्रार्थना या सत्संग और भजन होते हैं तो रात 10 बजे के बाद उसे बंद करने का निर्देश आता है. उन्होंने कहा कि हम लोगों को रात 10 बजे बंद करने के लिए भी कहते हैं. जब हम इस बात का पालन करने के लिए तैयार हैं तो दूसरों को भी ऐसा करना चाहिए।

पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version