शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व सदियों तक मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा: भजनलाल

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व सदियों तक मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा: भजनलाल

जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने छत्रपति शिवाजी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है. सीएम भजन लाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि स्वराज्य के प्रणेता, अदम्य साहसी और भारतीय नौसेना के जनक छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।

शिवाजी महाराज का ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प और स्वाभिमान की चेतना आज के ‘न्यू इंडिया’ के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। उनकी प्रेरणा से आज हमारा देश औपनिवेशिक मानसिकता की बेड़ियों को तोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। इससे पहले उन्होंने एक्स के जरिए कहा था कि हिंदवी स्वराज के संस्थापक, परम प्रतापी योद्धा और सर्वश्रेष्ठ रणनीतिकार छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर हम शत-शत नमन करते हैं। युगपुरुष, राष्ट्रनायक और अदम्य साहस के पर्याय शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व सदियों तक मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।

भजन लाल ने महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान और ‘भारत सेवक समाज’ के माध्यम से दी गयी शिक्षा हमें सदैव प्रेरित करती रहेगी।

पीसी:नवभारतलाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version