जयपुर. राजस्थान के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर जल्द ही सरस आउटलेट खुलने की संभावना है। सीएम भजनलाल ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. डेयरी क्षेत्र के विकास को लेकर शुक्रवार को सीएम कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में 2000 हजार करोड़ रुपये के राजस्थान सहकारी डेयरी अवसंरचना विकास कोष और सरस को राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में स्थापित करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि राज्य के बाहर तथा राज्य के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर भी सरस आउटलेट खोलने की संभावनाएं तलाशी जानी चाहिए। डेयरी उत्पादों की व्यापक ब्रांडिंग भी की जाय।
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डेयरी सेक्टर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत धुरी है, जो किसानों और दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक समृद्धि का आधार बनकर उभर रहा है. इससे न केवल ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संबल मिलता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नये अवसर भी पैदा होते हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य है। ऐसी स्थिति में, राज्य में डेयरियों द्वारा दूध संग्रह और प्रसंस्करण के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ लक्ष्य निर्धारित करके औसत दूध संग्रह और दुग्ध सहकारी समितियों का विस्तार किया जाना चाहिए।
मिलावट के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर औचक निरीक्षण किया जाए।
सीएम शर्मा ने कहा कि दुग्ध उत्पादों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मिलावटखोरी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर औचक निरीक्षण किया जाए और इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, अत्याधुनिक दूध परीक्षण मशीनों और वास्तविक समय निगरानी प्रणालियों को मजबूत किया जाना चाहिए।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
