गौ रक्षा के लिए शंकराचार्य का महासंग्राम: लखनऊ में गूंजेगा ‘गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ का शंखनाद
राजधानी लखनऊ की धरती मंगलवार देर शाम एक बड़े आध्यात्मिक आंदोलन की साक्षी बनने जा रही है। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कदम लखनऊ में पड़ने वाले हैं, जहां 11 मार्च को कांशीराम स्मृति सांस्कृतिक स्थल पर ‘गौ माता प्रतिष्ठा संकल्प महासभा’ का भव्य आयोजन होगा। प्रशासन ने इस विशेष कार्यक्रम के लिए 26 कड़ी शर्तों के साथ अपनी अनुमति दे दी है, जहां गौ माता के सम्मान के लिए ‘गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ का शंखनाद किया जाएगा।
ज्योतिष पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का यह अभियान महज एक यात्रा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार को दिए गए 40 दिनों के अल्टीमेटम के बाद शुरू हुआ एक संकल्प है। ‘धर्मयुद्ध’ के नाम से विख्यात यह पदयात्रा 7 मार्च को शिव की नगरी काशी से आरंभ हुई थी। जौनपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली और उन्नाव के रास्तों से गुजरते हुए आस्था का यह कारवां 11 मार्च को लखनऊ पहुंचेगा, जिसका उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता का गौरवपूर्ण स्थान दिलाना है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
