बिहार की सियासत में तीखा हमला बोलते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ‘एक्स’ पर नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि नीट छात्रा के साथ हुए जघन्य अपराध की गुत्थी सुलझाने के बजाय केस सीबीआई को सौंपना साबित करता है कि बिहार का प्रशासनिक ढांचा पूरी तरह ध्वस्त, भ्रष्ट और अकुशल हो चुका है। तेजस्वी ने साफ लफ्जों में कहा कि यह पुलिस से ज्यादा एनडीए सरकार के उस ‘समझौतावादी और खोखले तंत्र’ की विफलता है, जिसके बड़े-बड़े मंत्री अपराधियों को पाताल से भी ढूंढ निकालने की डींगे हांकते नहीं थकते।
तेजस्वी ने नवरुणा कांड जैसे चर्चित मामलों का हवाला देते हुए कड़ा प्रहार किया, जहां सीबीआई 12-13 सालों बाद भी दोषियों को पकड़ने में नाकाम रही और अंततः जांच बंद कर दी। उन्होंने आशंका जताई कि इस मामले का हश्र भी वैसा ही होना तय है—केस की फाइलें धूल फांकेंगी और इंसाफ फाइलों में ही कहीं दफन होकर रह जाएगा।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
