भजनलाल सरकार आज से दोबारा शुरू कर रही है ये कैंप, आम लोगों को होगा फायदा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
भजनलाल सरकार आज से दोबारा शुरू कर रही है ये कैंप, आम लोगों को होगा फायदा

जयपुर. राज्य में ग्रामीणों तक सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भजनलाल सरकार द्वारा ग्राम उत्थान शिविरों की एक अभिनव पहल की गई है। इन शिविरों के माध्यम से किसानों, पशुपालकों, महिलाओं, मजदूरों सहित विभिन्न वर्गों को एक ही छत के नीचे योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।

इससे प्रशासन और आम जनता के बीच की दूरी कम हुई है और आत्मनिर्भर एवं सशक्त ग्रामीण राजस्थान को गति मिली है। 23 जनवरी से प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर शुरू हुए शिविरों के पहले चरण के तहत 25 और 31 जनवरी को शिविरों का आयोजन किया गया। इनमें आमजन की 77 लाख से अधिक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया है।

अब इन शिविरों के दूसरे चरण के तहत आज से 5 शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जो 9 फरवरी तक चलेंगे. प्रदेश भर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाले इन शिविरों में आम लोग विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे, पंजीकरण करा सकेंगे और अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान पा सकेंगे।

शिविरों में जनता से जुड़े कार्य किये जायेंगे

शिविरों में डेयरी, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व सहित फार्म पाउंड के लिए आवेदन, बाड़बंदी, पाइपलाइन, प्राथमिक डेयरी सहकारी समिति और डेयरी सहकारी समितियों का पंजीकरण, नहरों और खालों की मरम्मत, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल संरक्षण को बढ़ावा देना, कृषि योजनाओं की जानकारी, मिनी किट वितरण का सत्यापन, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, युवा स्वरोजगार योजना, ड्रिप, स्प्रिंकलर प्लांट, प्लास्टिक मल्च आदि सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाएं शामिल रहीं। करवा दूंगा।

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version