भाजपा सरकार को गरीबों और आम आदमी के बच्चों की जान की परवाह नहीं: डोटासरा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
भाजपा सरकार को गरीबों और आम आदमी के बच्चों की जान की परवाह नहीं: डोटासरा

जयपुर. बांसवाड़ा के घाटोल में जर्जर स्कूल भवन में छत का प्लास्टर गिरने की घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि बांसवाड़ा के घाटोल में जर्जर स्कूल भवन पर छत का प्लास्टर गिरने से 3 छात्राएं घायल हो गईं, ईश्वर की कृपा से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, मैं घायल छात्राओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

लेकिन राज्य की भाजपा सरकार को गरीबों और आम लोगों के बच्चों की जान की कोई परवाह नहीं है. राजस्थान में ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं. जर्जर स्कूलों के कारण झालावाड़ में 7 और जैसलमेर में एक बच्चे की जान चली गई, इसके बावजूद भाजपा सरकार सो रही है।

जर्जर स्कूल भवनों को लेकर हाईकोर्ट कई बार सरकार को फटकार लगा चुका है. आज राजस्थान में 3700 से ज्यादा स्कूल भवन बेहद जर्जर हालत में हैं, हजारों भवनों को तत्काल मरम्मत की जरूरत है, करीब 21 हजार करोड़ रुपये की जरूरत बताई जा रही है, लेकिन स्कूल और शिक्षा बीजेपी की प्राथमिकता में नहीं है. सरकार न तो पर्याप्त बजट उपलब्ध करा रही है और न ही जर्जर भवनों की मरम्मत करा रही है और जहां मरम्मत हुई है वहां भ्रष्टाचार के उदाहरण हादसों के रूप में आपके सामने हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल जी, सरकारी स्कूलों पर थोड़ा ध्यान दीजिए। अगर यही लापरवाही जारी रही तो ये जर्जर दीवारें और छतें बच्चों के साथ-साथ उनके सपनों की जिंदगी भी खतरे में डाल देंगी।

पीसी: abplive
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version