AMN. अब एक बार फिर केंद्र सरकार ने राजस्थान को बड़ा तोहफा दिया है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से बताया कि 910.90 करोड़ रुपये की लागत से राजस्थान के जयपुर और अजमेर जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के जयपुर-किशनगढ़ (लंबाई 89.785 किमी) खंड के फ्लाईओवर और सर्विस रोड के निर्माण सहित 6-लेन उन्नयन को मंजूरी दी गई है।
इस गलियारे को आंशिक रूप से एक पहुंच नियंत्रित राजमार्ग के रूप में विकसित किया जाएगा, जो वाहनों की औसत गति को बढ़ाने और यात्रा के समय को मौजूदा 2 घंटे से घटाकर लगभग 1 घंटे करने में मदद करेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी का दिल से आभार व्यक्त किया है.
सीएम भजनलाल ने कहा कि 910.90 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर-किशनगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के 89.785 किमी लंबे खंड के 6-लेन उन्नयन को मंजूरी दी गई है, जिसमें फ्लाईओवर और सर्विस रोड का निर्माण भी शामिल है. इससे यात्रा का समय आधा हो जाएगा। ये डबल इंजन सरकार की ताकत का सबूत है, जो राजस्थान की जनता को लगातार सौगातें दे रही है. इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का हृदय से आभार, जिनके अथक प्रयासों से ‘न्यू राजस्थान’ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
पीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)केंद्र सरकार(टी)राजस्थान(टी)सीएम भजनलाल(टी)पीएम मोदी(टी)नितिन गडकरी(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
