जयपुर. कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की मौत और बिगड़ती सेहत के मामले को लेकर भजनलाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी दिशा में अब भजनलाल सरकार ने दो डॉक्टरों और दो नर्सिंगकर्मियों को निलंबित कर दिया है और जेके लोन अस्पताल और न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
उन्हें निलंबित कर दिया गया है
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने यह जानकारी दी है. उन्होंने मामले के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की. इसके बाद इलाज और सुपरवाइजरी लापरवाही सामने आने पर कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. बद्रीलाल और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. खुशबू मीना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा जेके लोन अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर पिंकी खागी और न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की नर्सिंग ऑफिसर मीनाक्षी मीना को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है
मामले में प्रशासनिक एवं पर्यवेक्षी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जेके लोन अस्पताल अधीक्षक डॉ. निर्मला शर्मा एवं न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोटा अधीक्षक डॉ. आशुतोष शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
