AMN. मानसून केरलम में प्रवेश कर चुका है। हालांकि, इस बार मानसून तीन दिन की देरी से केरलम में दाखिल हुआ है. आमतौर पर यह 1 जून को केरलम पहुंचता है।
मौसम विभाग ने अब मानसून के असर के चलते देश के तीन राज्यों केरल के अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 2-3 दिनों में मानसून के पूरे गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में आगे बढ़ने की संभावना है।
इसके बाद डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करने की संभावना है. मौसम विभाग ने राजस्थान, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और तेलंगाना समेत 24 राज्यों में बारिश, तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कई राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
