मानवता के दुश्मनों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे: भजनलाल शर्मा

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
मानवता के दुश्मनों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे: भजनलाल शर्मा

जयपुर. जम्मू-कश्मीर पहलगाम आतंकी हमले को एक साल पूरा हो गया है. आज ही के दिन यानी 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 निर्दोष हिंदुओं की धर्म पूछकर हत्या कर दी गई थी.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने एक्स के जरिए कहा कि पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हमारा ‘न्यू इंडिया’ एकजुट है और आतंकवाद के खिलाफ हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।’ मानवता के दुश्मनों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी श्रद्धांजलि दी

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की बरसी पर हम उस त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों को हार्दिक श्रद्धांजलि देते हैं।

अपने देशवासियों को खोने का दुःख आज भी हम सभी के दिलों में है: सचिन पायलट

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक्स के माध्यम से कहा कि पिछले वर्ष पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर शहीदों को मैं सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. आतंकवाद ने इन परिवारों की खुशियां छीन लीं. अपने देशवासियों को खोने का दुःख आज भी हम सभी के दिलों में है। देश उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देगा और उनका बलिदान हमें मानवता की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा। देश आतंकवाद, नफरत और हिंसा के खिलाफ मजबूती से अपनी लड़ाई जारी रखेगा.

पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version