जयपुर. डबल इंजन सरकार की मंशा है कि किसान लाभकारी खेती अपनाएं और अपनी आय बढ़ाएं। इसी क्रम में पूरे प्रदेश में ग्राम विकास रथ संचालित किये गये, ताकि किसान योजनाओं से अवगत हों और विकास की यात्रा में सशक्त भागीदार बनें।
यह बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बांसवाड़ा के कुशलगढ़ के चूड़ादा गांव में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में किसानों और पशुपालकों से संवाद करते हुए कही. उन्होंने किसानों से जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि बैलों से पारंपरिक एवं प्राकृतिक खेती करने पर राज्य सरकार 30 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दे रही है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए समर्पित होकर काम कर रही है। किसानों को सम्मान निधि देने के साथ-साथ पीएम फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, बीज मिनी किट, ब्याज मुक्त अल्पकालीन फसल ऋण का लाभ दिया जा रहा है। गेहूं की खरीद पर 150 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है. वहीं किसानों को बिजली बिल में 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान भी दिया गया है.
पशुपालकों को गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जा रहा है।
सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य में गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ पशुपालकों को दिया जा रहा है. वहीं, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत 20 लाख से अधिक पशुओं का पंजीकरण किया जा चुका है. पशुओं के इलाज के लिए राज्य भर में मोबाइल यूनिट वैन की सुविधा भी उपलब्ध करायी गयी है.
आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप राज्य के विकास का रोडमैप तैयार किया है. इसके तहत बिजली और पानी की आवश्यकता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। राज्य सरकार की मंशा है कि किसान खुशहाल और मजबूत हों।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


