AMN. राजस्थान में एक बार फिर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. आज उदयपुर, बाड़मेर और बारां की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर तीनों जगहों पर कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया है और सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है.
खबरों के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े आठ बजे उदयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में बम की सूचना मिली. इसके बाद यहां अफरा-तफरी मच गई. इसके बाद वकीलों को कोर्ट परिसर से बाहर निकाल दिया गया. यहां पुलिस, डॉग स्क्वायड और एटीएस की टीम द्वारा सर्चिंग की जा रही है।
बाड़मेर में भी जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कोर्ट परिसर को खाली करा लिया. बारां में भी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. सीजेएम की आधिकारिक ईमेल आईडी पर संदिग्ध मेल आया है.
PC:aajtak
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
