जयपुर. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अब बिजली विभाग को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में कांग्रेस नेता जूली ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा बयान दिया है. जूली ने गुरुवार को कहा
अलवर में बिजली विभाग ने सुधार के नाम पर करोड़ों रुपए का गबन कर लिया है, जिससे आम जनता अंधेरे में रहने को मजबूर है. जहां तार बदलने और ट्रांसफार्मर मरम्मत की सख्त जरूरत थी, वहां काम ही नहीं हुआ। दावे तो छह करोड़ रुपये खर्च करने के किए गए, लेकिन हकीकत यह है कि दिन में 10-10 बार बिजली कटौती हो रही है।
समोला चौक पर बिजली का कार्य करते समय संविदा कर्मी राजेश कुमार की मृत्यु का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करें।
बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है
अलवर में मेंटेनेंस का काम एक कंपनी के पास है, जबकि काम दूसरी कंपनी कर रही है. मृतक “संध्या” नाम की कंपनी का कर्मचारी था, जो एलएनटी कंपनी के अंतर्गत काम करती है और एफआरटी के तहत बिजली का काम देखती है। ऐसे में दोनों कंपनियां परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता देने की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रही हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को मामले का तुरंत संज्ञान लेना चाहिए. जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, बिजली विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है. इन घोटालों में कौन शामिल हैं? क्या इन दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर हमेशा की तरह इस भ्रष्टाचार में भी आपको संरक्षण मिलेगा?
पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
