जयपुर. अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पुलिस कार्रवाई का एक वीडियो शेयर कर राज्य की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि आखिर पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है या निजी कंपनियों की वसूली एजेंसी बन गई है? तारानगर के सिधमुख थाना क्षेत्र के गांव दयावठ में जिस तरह से निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों और पुलिस तंत्र ने किसान बलवान जी के घर में घुसकर उत्पात मचाया, वह सरासर तानाशाही है।
भाजपा सरकार में गरीब किसानों का सम्मान और अधिकार दोनों कुचला जा रहा है। 47 डिग्री की चिलचिलाती गर्मी में महिलाओं से बदसलूकी और जानवरों व परिवार को घर से बाहर निकालना कानून व्यवस्था नहीं, सत्ता के संरक्षण में जुल्म है। अत्याचार का यह मामला सिर्फ बलवान जी के परिवार का नहीं है, यह हर किसान के स्वाभिमान पर हमला है।
इस तरह का जुल्म किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान परिवारों के सम्मान और न्याय की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी मजबूती से खड़ी है। तारानगर के वरिष्ठ विधायक नरेंद्र बुडानिया और चूरू सांसद राहुल कस्वां पीड़ित परिवार की आवाज बनकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
पीसी:एप्लाइव
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
