AMN. केंद्रीय रेलवे, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में बड़ी घोषणा की है.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विवेकानंद लेक्चर थिएटर कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक कार्यक्रम में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी और एआई लैब विकसित करने की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत करते हुए नवाचार, प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्यक्रम में अश्विनी वैष्णव ने मेकर्स लैब का उद्घाटन किया. एमएनआईटी में छात्रों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नैनो सिम और सेमीकंडक्टर तकनीक से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने बताया कि नैनो सिम का निर्माण अब भारत में ही किया जा रहा है, जो देश की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने जयपुर के आकाशवाणी केंद्र में वर्चुअल माध्यम से जैसलमेर के रामगढ़ में 20 किलोवाट के एफएम ट्रांसमीटर का उद्घाटन किया। इसके लॉन्च से सीमावर्ती इलाकों में रेडियो प्रसारण की गुणवत्ता और पहुंच में सुधार होगा।
पीसी:फॉर्च्यूनइंडिया
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
