पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भाजपा को सीधी चुनौती देते हुए मांग की है कि या तो उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में महिला आरक्षण लागू किया जाए, या फिर भाजपा सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करे कि वह नारी हितों की विरोधी है।
सपा प्रमुख ने अपनी पोस्ट में ‘पीडीए’ (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) की आवाज बुलंद करते हुए कहा कि जिस ‘महिला आरक्षण’ को समूचे विपक्ष ने संसद में सर्वसम्मति से पारित कराया था, उसे भाजपा सरकार तत्काल 2027 के यूपी चुनावों में लागू करने की घोषणा करे। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं होता, तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि पुरुषवादी मानसिकता वाली भाजपा और उनके सामंती सहयोगी महिलाओं को आरक्षण देने के खिलाफ हैं।
यादव ने अपने तेवर स्पष्ट करते हुए चेतावनी दी कि जब तक इस पर आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती, तब तक वे इस मुद्दे को हर हफ्ते, हर मोर्चे पर निरंतर उठाते रहेंगे।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
