उत्तराखंड में आसमानी कहर: बारिश और बादल फटने से हाहाकार, 15 की मौत, 16 लापता
उत्तराखंड के कई इलाकों में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। देहरादून सहित विभिन्न जनपदों में नदी-नाले उफान पर हैं, जिन्होंने अपने रास्ते में आने वाले घरों, सड़कों और पुलों को बहा दिया है।
इस विकराल आपदा ने अब तक 15 जिंदगियों को लील लिया है, जबकि 16 लोग अभी भी लापता हैं। राहत की बात यह है कि लगभग 900 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


