AMN. राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर जल्द ही कार्यक्रम की घोषणा हो सकती है. यहां मार्च-अप्रैल तक ये चुनाव हो सकते हैं. चुनाव कार्यक्रम जारी करने से पहले राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं. इस गाइडलाइन के तहत इस बार पंच और सरपंच का चुनाव मतपत्र से होगा. केवल जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ही ईवीएम से कराए जाएंगे।
खबरों के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग ने कलेक्टरों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं. आयोग ने मतपत्र से चुनाव कराने की तैयारी के निर्देश दिये हैं. इस बार आयोग ने दो अलग-अलग माध्यमों से चुनाव कराने का फैसला किया है.
आयोग ने पंच और सरपंच पदों के लिए चुनाव बैलेट पेपर से कराने का फैसला किया है, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे. चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, समयबद्ध और विवाद मुक्त रखने के उद्देश्य से चुनाव आयोग द्वारा यह कदम उठाया गया है.
PC:hindi.news18
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


