जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है.
सीएम भजनलाल ने एक्स के जरिए कहा कि महान समाज सुधारक, विचारक और महिला शिक्षा के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर हम शत-शत नमन करते हैं.
वहीं पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि वह महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. महात्मा फुले ने अत्यंत कठिन समय में गंभीर सामाजिक भेदभाव, विरोध और अपमान सहते हुए भी महिला शिक्षा की मशाल जलाई। यह उनके दृढ़ संकल्प और सावित्रीबाई फुले के अतुलनीय समर्थन का ही परिणाम है कि आज भारत की बेटियां हर क्षेत्र में सफलता का झंडा फहरा रही हैं। उनके इन क्रांतिकारी प्रयासों के बिना आज महिला सशक्तिकरण की यह तस्वीर संभव नहीं हो पाती। सामाजिक न्याय और समानता के प्रणेता महात्मा ज्योतिबा फुले के हम सदैव ऋणी रहेंगे।
उनका जीवन युगों-युगों तक समाज को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा देता रहेगा: डोटासरा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि भारतीय सामाजिक चेतना के अग्रदूत एवं समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। फुले जी के आदर्श विचार, कार्य और संघर्ष सामाजिक समानता का उदाहरण हैं। उनका जीवन युगों-युगों तक समाज को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा देता रहेगा।
बुराई के खिलाफ उनके अदम्य संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा: जूली
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि हम महान समाज सुधारक एवं विचारक महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और कुरीतियों के विरुद्ध उनके अदम्य संघर्ष और उनके अमूल्य बलिदान को सदैव याद किया जायेगा।
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
