AMN. राजस्थान में होली खत्म होते ही गर्मी ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है. तेज धूप और गर्मी से लोगों को अभी से ही परेशानी होने लगी है. अभी मार्च महीने की शुरुआत है और ऐसा लग रहा है मानो अप्रैल और मई जैसी गर्मी हो। तापमान की बात करें तो राज्य में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
लगातार बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, इस बात की प्रबल संभावना है कि अगले एक सप्ताह के दौरान राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री अधिक रहेगा और 8-10 मार्च के दौरान दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में तापमान और बढ़ेगा.
गर्म हवाओं का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के करीब 12 राज्यों में अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. मैदानी इलाकों में सबसे अधिक तापमान ओडिशा के झारसुगुड़ा में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने सौराष्ट्र-कच्छ, गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की है.
pc-jagoindiajago.news
(टैग्सटूट्रांसलेट)आज का मौसम लाइव(टी)आज का मौसम लाइव(टी)मौसम अपडेट(टी)आईएमडी हीटवेव अलर्ट(टी)मार्च मौसम(टी)दिल्ली का तापमान पूर्वानुमान
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
