व्हाइट हाउस के पास सनसनीखेज गोलीबारी: नेशनल गार्ड के दो सदस्य घायल
वॉशिंगटन डी.सी. – अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब व्हाइट हाउस से चंद कदमों की दूरी पर वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो सदस्यों को गोली मार दी गई। यह घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ा झटका साबित हुई है।
घायल गार्डों को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एफबीआई निदेशक काश पटेल और वॉशिंगटन की मेयर म्यूरियल बोसर ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि दोनों सदस्यों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मेयर बोसर ने इस घटना को ‘टारगेटेड अटैक’ करार दिया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं और भी बढ़ गई हैं। इस गंभीर घटना के बाद शहर में सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी समीक्षा की जा रही है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
