आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया अध्याय: Comet Browser पहुंचा आम जनता के पास, Google Chrome को मिलेगी कड़ी टक्कर!
नई दिल्ली: टेक्नोलॉजी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दबदबा लगातार बढ़ रहा है, और इस क्षेत्र में अपनी बादशाहत कायम करने के लिए कंपनियां ज़ोर-शोर से जुटी हैं। इसी कड़ी में, AI-आधारित Comet Browser को अब सभी उपयोगकर्ताओं के लिए बिल्कुल मुफ्त कर दिया गया है। Preplexity AI का यह कदम सीधे तौर पर Google Chrome के लिए एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने गुरुवार को ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इस महत्वपूर्ण घोषणा की।
दुनियाभर के लिए खुला Comet Browser का द्वार
सीईओ अरविंद श्रीनिवास ने जानकारी देते हुए लिखा कि अब Comet Browser दुनिया भर के हर यूजर के लिए उपलब्ध होगा। पहले यह सुविधा केवल चुनिंदा लोगों तक सीमित थी, लेकिन अब कोई भी इसे इस्तेमाल कर सकता है। कंपनी ने इस ब्राउज़र को फ्री, प्रो और मैक्स – इन तीन कैटेगरी के उपयोगकर्ताओं के लिए पेश किया है।
AI टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक अहम कदम
कंपनी ने विशेष रूप से समाचार सामग्री के लिए Comet Plus नाम का एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान भी लॉन्च किया है। यह नया प्लान समाचारों के साथ-साथ अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराएगा। शुरुआत में, इसमें CNN, Conde Nast, Fortune, Le Figaro, Le Monde, The Los Angeles Times और The Washington Post जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशकों का कंटेंट शामिल होगा। यह लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है और अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो Google Chrome की बादशाहत को सीधी चुनौती मिल सकती है।
Comet Plus की खास विशेषताएं:
- यह सब्सक्रिप्शन विशेष रूप से समाचार प्रेमियों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।
- अगस्त में Perplexity ने स्पष्ट किया था कि प्रकाशकों के कंटेंट के उपयोग पर उन्हें भुगतान मिलेगा।
- यह भुगतान तीन मुख्य आधारों पर तय होगा: यूजर एंगेजमेंट (उपयोगकर्ता कितना कंटेंट पढ़ते हैं), यूजर एजेंट एक्शन, और कंटेंट इंडेक्सिंग।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, Perplexity ने इसके लिए 42.5 मिलियन डॉलर का एक फंड बनाया है। इसी फंड से प्रकाशकों को उनके कंटेंट के बदले भुगतान किया जाएगा। Perplexity का यह मॉडल अन्य टेक कंपनियों से अलग है, क्योंकि यहां प्रकाशकों को उनके समाचार कंटेंट के उपयोग का सीधा लाभ मिलेगा। यही वजह है कि Comet Browser को AI ब्राउज़र क्रांति के रूप में देखा जा रहा है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
