अरट्टई ऐप का मालिक: श्रीधर वेंबू, ज़ोहो के संस्थापक?

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
who is owner of arattai app sridhar vembu zoho founder

WhatsApp को सीधी टक्कर देगा भारत का ‘अराटाई’ ऐप, जानिए इसके पीछे का mastermind!

पिछले कुछ दिनों से भारत में एक नया मैसेजिंग ऐप ‘अराटाई’ (Arattai) खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जिस तरह से इसने लोकप्रियता हासिल की है, उसे देखकर इसे WhatsApp का प्रबल प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस स्वदेशी ऐप के पीछे किसका हाथ है? यह कहानी किसी मेट्रो सिटी के चकाचौंध में नहीं, बल्कि एक छोटे से गांव से शुरू होती है, उस शख्स की जिसने अमेरिका की शानदार आईटी नौकरी छोड़कर भारत में अपना व्यवसाय शुरू करने का साहसिक फैसला लिया।

कौन हैं अराटाई ऐप के पीछे के असली हीरो?

‘अराटाई’ ऐप की सफलता के पीछे Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बु का दिमाग है। श्रीधर वेम्बु, जो तमिलनाडु के तेनकासी में स्थित कंपनी के विकास केंद्र में साइकिल से दफ्तर जाते हैं, एक ऐसी हस्ती हैं जिन्होंने अपनी सफलता की कहानी खुद लिखी है। 1968 में तमिलनाडु के तंजावुर में एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे श्रीधर वेम्बु ने IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की और 1994 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से पीएचडी की।

अपनी शानदार शिक्षा पूरी करने के बाद, वेम्बु ने क्वालकॉम जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में सिस्टम डिजाइन इंजीनियर के रूप में अपना करियर शुरू किया, जहां उन्होंने वायरलेस तकनीक के क्षेत्र में काम किया। आज, श्रीधर वेम्बु फोर्ब्स की 2024 की भारत के सबसे धनी व्यक्तियों की सूची में 39वें स्थान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 5.85 बिलियन डॉलर (लगभग 51,905 करोड़ रुपये) आंकी गई है।

गांवों से भी बन सकती है विश्वस्तरीय तकनीक: वेम्बु का अनूठा विजन

किसी भी टेक दिग्गज की तरह, श्रीधर वेम्बु भी किसी बड़े टेक्नोलॉजी हब में लौट सकते थे, लेकिन उन्होंने कुछ अलग चुना। उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया, लेकिन बेंगलुरु, हैदराबाद या दिल्ली जैसे शहरों में नहीं, बल्कि तमिलनाडु के तेनकाशी के एक छोटे से गांव में। यह असाधारण कदम, जिसने उस समय सभी को चौंका दिया था, अब उनके दर्शन का मूल मंत्र बन गया है। वेम्बु का दृढ़ विश्वास है कि विश्वस्तरीय तकनीक केवल महानगरों से ही नहीं, बल्कि गांवों से भी उत्पन्न हो सकती है। वे मानते हैं कि इन ग्रामीण प्रतिभाओं में भी वह क्षमता है जिन्हें अक्सर पारंपरिक व्यवस्था द्वारा अनदेखा कर दिया जाता है।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version