DDU गोरखपुर की शानदार उपलब्धि: ‘अद्वितीय वैज्ञानिक आविष्कार’ का पेटेंट आवेदन प्रकाशित!
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट वैज्ञानिक क्षमता का परिचय देते हुए एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की मेधावी शोधार्थी हर्षिता श्रीवास्तव और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव के संयुक्त प्रयासों से विकसित एक अद्वितीय वैज्ञानिक आविष्कार का पेटेंट आवेदन अब भारतीय पेटेंट कार्यालय के जर्नल (संख्या 37/2025, 12/09/2025) में प्रकाशित होकर सार्वजनिक हुआ है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
