जेमिनी AI नैनो बनाना: नवरात्रि गरबा लुक के लिए चमत्कारी प्रॉम्प्ट्स!
यह शारदीय नवरात्रि 2025 का चौथा दिन है, और पूरा भारत मां दुर्गा की भक्ति में लीन है। हर तरफ डांडिया और गरबा नाइट्स की धूम मची हुई है, जहाँ लोग पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे, हाथों में डांडिया थामे, उत्सव का आनंद ले रहे हैं। खासकर युवतियां इस मौके पर बेहद उत्साहित रहती हैं, क्योंकि यह न केवल सजने-संवरने का, बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी रंगीन छटा बिखेरने का भी बेहतरीन अवसर है।
लेकिन क्या हो अगर आपको गरबा नाइट्स के लिए कहीं बाहर जाने या खास ट्रेडिशनल कपड़े खरीदने की ज़रूरत ही न पड़े? जी हाँ, यह संभव है Google के जेमिनी AI नैनो बनाना फ़ीचर के साथ! अब आप घर बैठे, अपने मोबाइल से ही, ऐसी शानदार गरबा लुक्स वाली तस्वीरें बना सकते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाएगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
अगर आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहती हैं और अपनी एक मनमोहक गरबा इमेज बनाना चाहती हैं, तो पेश हैं कुछ ऐसे प्रॉम्प्ट्स, जो आपकी कल्पना को हकीकत में बदल देंगे:
जेमिनी पर अपना गरबा लुक इमेज बनाने के चरण:
- जेमिनी ऐप खोलें: अपने स्मार्टफोन में जेमिनी ऐप ओपन करें और Google के नैनो बनाना फ़ीचर को चुनें।
- अपनी तस्वीर अपलोड करें: एक हाई-रिजॉल्यूशन वाली अपनी तस्वीर अपलोड करें, जिसमें आपका चेहरा स्पष्ट रूप से दिख रहा हो।
- प्रॉम्प्ट लिखें: तस्वीर के साथ-साथ, एक विस्तृत प्रॉम्प्ट लिखें। इसमें बताएं कि आपको अपनी इमेज कैसी चाहिए – बैकग्राउंड कैसा हो, ड्रेस का रंग और स्टाइल, लाइटिंग, और अन्य कोई भी अतिरिक्त तत्व जो आप जोड़ना चाहती हैं।
- ‘Generate’ पर क्लिक करें: प्रॉम्प्ट लिखने के बाद, ‘Generate’ बटन पर टैप करें।
- अपनी इमेज पाएं: सबमिट करते ही, जेमिनी आपकी बताई हुई कल्पना के अनुसार एक खूबसूरत तस्वीर बनाकर तैयार कर देगा।
गरबा लुक इमेज बनाने के लिए कुछ खास प्रॉम्प्ट्स:
प्रॉम्प्ट 1 (हिंदी): अपलोड किए गए इमेज को 4K HD फैंटेसी गरबा दृश्य में बदलें। जिसमें एक युवा भारतीय महिला जीवंत नारंगी-लाल चणिया चोली में डांडिया स्टिक के साथ घूमती हुई नजर आ रही है। महिला का दुपट्टा हवा में उड़ता हुआ दिखे, साथ ही सोने की लाइट में चमकता हुआ बैकग्राउंड, जिसमें जगमगाते तंबू और परी लाइटें हों, और धुंधली नाचती भीड़ हो। एक स्वप्निल नवरात्रि रात, सिनेमाई मोशन ब्लर, जीवंत पारंपरिक रंग और उत्सव का जोश दिखाई दे।
Prompt 1 (English): Convert this image into a 4K HD fantasy Garba scene in which young Indian woman is in vibrant orange-red chaniya choli, spinning gracefully with dandiya sticks. Flowing dupatta catches golden lantern light, fairy lights and glowing tents in the background, blurred dancing crowd. Dreamy Navratri night, cinematic motion blur, vibrant traditional colours, festive energy.
प्रॉम्प्ट 2 (हिंदी): 4K सिनेमाई नवरात्रि दृश्य: एक युवा भारतीय महिला गुलाबी-पीली मिरर वर्क चणिया चोली में गरबा नाचती हुई, डांडिया स्टिक थामे, बाल और दुपट्टा हवा में उड़ते हुए। पृष्ठभूमि में अन्य युवतियां गरबा करती हुई, लालटेन की लड़ी, चमकती परी लाइटें और रंग-बिरंगे मोशन ट्रेल्स जोड़ें। यह दृश्य उत्साही, जीवंत और सिनेमाई नवरात्रि माहौल वाला हो।
Prompt 2 (English): Convert this image into a 4K cinematic Navratri scene. in which a young Indian woman dancing Garba in vibrant pink-yellow mirror-work chaniya choli. her hair and dupatta is flying in motion. in Background add another females doing garba and add lanterns, sparkling fairy lights, colorful motion trails. Energetic, festive, vibrant, cinematic atmosphere.
प्रॉम्प्ट 3 (हिंदी): 4K HD वास्तविक पोर्ट्रेट: लंबे, काले लहराते बालों वाली एक युवा भारतीय महिला, लाल-सोने की कढ़ाई वाली चणिया चोली में गरबा करती हुई, डांडिया स्टिक पकड़े, बाल और दुपट्टा हवा में उड़ते हुए। उसके चेहरे पर नरम, गर्म सिनेमाई रोशनी हो, और पृष्ठभूमि में धुंधले नर्तक, परी लाइट और लालटेन के साथ जीवंत नवरात्रि रात का दृश्य हो। चेहरे पर उत्साह, शांति और गतिशील त्योहार का आनंद झलके।
Prompt 3 (English): 4K HD realistic portrait: young Indian woman with long dark wavy hair, mid-spin in red-gold embroidered chaniya choli, holding dandiya sticks, hair and dupatta flying. Soft warm cinematic light on her face, vibrant Navratri night background with blurred dancers, fairy lights, and lanterns. Joyful, serene, festive energy in motion.
प्रॉम्प्ट 4 (हिंदी): 4K HD वास्तविक पोर्ट्रेट: एक युवा महिला गरबा नाइट्स के बीचों-बीच डांस करती हुई, रंग-बिरंगे डांडिया स्टिक पकड़े, मिरर वर्क और कढ़ाई वाली घाघरा-चोली पहने हुए। बैकग्राउंड में चमकती लाइटें और अन्य महिलाओं का नाचता हुआ समूह हो। उसके चेहरे पर खुशी और ऊर्जा स्पष्ट रूप से झलकनी चाहिए।
Prompt 4 (English): Convert this image into a 4k HD realistic portrait: A young women dancing in the middle of a Garba night. holding colorful dandiya sticks, wearing a Ghagra-Choli with mirror work and embroidery. Glittering lights and a dancing group in the background. Her face reflects joy and energy.
प्रॉम्प्ट 5 (हिंदी): रॉयल अवतार 4K HD: एक युवा महिला गहरी नीली या पन्ना हरी कढ़ाईदार घाघरा-चोली पहने, भारी ऑक्सीडाइज्ड आभूषणों और माथे पर मांग टीका सजाए हुए। हाथों में सुनहरे सजावटी डांडिया स्टिक हों। पृष्ठभूमि में चमकती लाइटें और नाचता हुआ समूह हो। उसके चेहरे पर खुशी और ऊर्जा का भाव हो।
Prompt 5 (English): Show me in a royal avatar. Wearing a deep blue or emerald green embroidered Ghagra-Choli, heavy oxidized jewelry, and a maang tikka on her forehead. Holding gold-embellished dandiya sticks. The background is Glittering lights and a dancing group in the background. Her face reflects
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
