वाराणसी एयर शो के कार्ड से राजनाथ सिंह गायब अजय राय ने मोदी से पूछे सवाल

By
PEEYUSH UPADHYAY
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव...
- Editor
3 Min Read

वाराणसी एयर शो को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कार्यक्रम के लिए बांटे गए निमंत्रण कार्ड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तस्वीर और नाम नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। अजय राय का कहना है कि रक्षा मंत्रालय से जुड़े कार्यक्रम में रक्षा मंत्री का जिक्र तक नहीं होना समझ से बाहर है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से बनारस के युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके पैदा करने की मांग भी की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में वायुसेना के एयर शो में शामिल होने पहुंचे। इस आयोजन को लेकर अजय राय ने कहा कि सेना के पायलटों का प्रदर्शन देश के लिए गर्व की बात है और वह इसका स्वागत करते हैं। लेकिन कार्यक्रम के नाम पर किसी राजनीतिक दल का प्रचार नहीं होना चाहिए।

अजय राय ने दावा किया कि एयर शो के निमंत्रण कार्ड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और क्षेत्रीय विधायक का नाम और तस्वीर है लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नाम और फोटो नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह भी काशी से जुड़े हुए हैं इसलिए कार्ड में उनका जिक्र नहीं होना सवाल खड़े करता है।

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी से यह भी कहा कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में आएं तो केवल कार्यक्रम देखने तक सीमित न रहें बल्कि यहां के युवाओं के लिए कुछ करके भी जाएं। उनका कहना है कि बनारस में कई युवा और युवतियां नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं लेकिन उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है।

अजय राय ने मांग की कि प्रधानमंत्री अपने बड़े उद्योगपति मित्रों को वाराणसी बुलाएं और उनकी कंपनियों में रोजगार के अवसर पैदा कराएं। उन्होंने कहा कि शहर में रोजगार मेला लगाया जाना चाहिए ताकि युवाओं को नौकरी पाने में मदद मिल सके।

उन्होंने उद्योगों को लेकर भी सवाल उठाए और दावा किया कि कई बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट दूसरे राज्यों में चले गए। उनके मुताबिक बनारस के युवाओं को रोजगार देने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

हालांकि अजय राय ने एयर शो के आयोजन का विरोध नहीं किया। उन्होंने वायुसेना के पायलटों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सेना की ताकत और पराक्रम दिखाने का मौका हैं। उनकी आपत्ति इस बात पर है कि सेना के आयोजन का इस्तेमाल किसी राजनीतिक दल के प्रचार के लिए नहीं होना चाहिए।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
पीयुष उपाध्याय एक अनुभवी समाचार संपादक हैं, जो Aware Media Network के लिए देश-दुनिया की प्रमुख खबरों, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग सुनिश्चित करते हैं। उनका अनुभव पत्रकारिता में 7+ वर्षों का है और वे निष्पक्ष, भरोसेमंद और समय पर समाचार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कई पुरस्कार और मान्यता प्राप्त की है, जिनमें 2022 में “Best Investigative Journalist” और 2021 में “Top 10 Editors in Uttarakhand” शामिल हैं।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version