
CBSE बोर्ड कंप्यूटर पेपर एनालिसिस: सीबीएसई की कंप्यूटर परीक्षा में छात्र मुस्कुराते हुए केंद्रों से बाहर निकले. पेपर पूरी तरह NCERT और सिलेबस पर आधारित रहा, जिससे छात्रों को राहत मिली. आईटी (IT) का यह प्रश्नपत्र न केवल सरल था, बल्कि तय समय सीमा के भीतर आसानी से पूरा होने वाला भी था. शिक्षा विशेषज्ञों ने इस प्रश्नपत्र को पूरी तरह ‘स्टूडेंट फ्रेंडली’ करार दिया है.
कैसा रहा परीक्षा का अनुभव?
छात्रों की मानें तो आईटी का पेपर काफी बेसिक और संतुलित था. जिन विद्यार्थियों ने अपनी तैयारी व्यवस्थित रखी थी, उन्होंने आत्मविश्वास के साथ हर सवाल का जवाब दिया. पेपर में मुख्य रूप से एआई प्रोजेक्ट साइकिल, डेटा हैंडलिंग और एआई एथिक्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों से सवाल पूछे गए थे.
MCQ ने बढ़ाया स्कोर, एनालिसिस सवालों में थी गहराई
विशेषज्ञों के अनुसार, एमसीक्यू (MCQ) सेक्शन बेहद सीधा और स्पष्ट था, जिसने छात्रों की कॉन्सेप्ट पर पकड़ को परखा. ये सवाल काफी स्कोरिंग रहे. वहीं, 2 अंकों वाले प्रश्न सरल थे, लेकिन 4 अंकों के प्रश्नों में छात्रों की गहरी समझ की जांच की गई. जिन छात्रों ने सैंपल पेपर्स का नियमित अभ्यास किया था, उन्हें लंबे सवालों को हल करने में कोई खास परेशानी नहीं हुई. शिक्षकों ने भी समय प्रबंधन और प्रश्नों के स्तर को काफी सटीक बताया.
हालांकि, कुछ छात्रों के लिए सेक्शन A के कुछ बहुविकल्पीय प्रश्न थोड़े पेचीदा रहे, क्योंकि उनके विकल्प काफी मिलते-जुलते थे. वहीं, सेक्शन B में दो विश्लेषणात्मक (Analysis based) सवालों ने छात्रों को थोड़ा सोचने पर मजबूर किया, जिन्हें समझने के लिए गहन व्याख्या की जरूरत थी. कुल मिलाकर, छात्रों को सेक्शन B की तुलना में सेक्शन A अधिक आसान लगा, क्योंकि सेक्शन B में विश्लेषणात्मक प्रश्नों की अधिकता थी.
यह भी पढ़ें- अब बोर्ड परीक्षा में भी ले जाना होगा पहचान पत्र, इस राज्य ने की पहल
The post कैसा रहा CBSE का कंप्यूटर का पेपर? स्टूडेंट्स ने बताया NCERT… appeared first on Aware Media.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
