मिताली राज को पीछे छोड़ हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में बनाया यह बड़ा कीर्तिमान!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी

Harmanpreet Kaur Record: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा लिया है. उन्होंने मैच की अपनी पारी का पहला रन लेते ही पूर्व दिग्गज कप्तान मिताली राज के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. अब हरमनप्रीत महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं.

सिर्फ 1 रन और मिताली राज का ‘राज’ खत्म

मैदान पर उतरने से पहले हरमनप्रीत कौर और मिताली राज 726-726 रनों के साथ बराबरी पर खड़ी थीं. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ जैसे ही हरमनप्रीत ने अपना पहला रन चुराया, वह 727 रनों के आंकड़े पर पहुंच गईं और मिताली को पीछे छोड़ते हुए शिखर पर काबिज हो गईं. टी20 वर्ल्ड कप में अब रनों का यह भारतीय साम्राज्य पूरी तरह हरमनप्रीत के नाम हो चुका है.

महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की टॉप रन-स्कोरर

खिलाड़ी मैच पारी रन सर्वश्रेष्ठ 100/50
हरमनप्रीत कौर 39 34 757* 103 1/4
मिताली राज 24 23 726 57 0/5
स्मृति मंधाना 26 26 508 70 0/4
जेमिमा रोड्रिग्स 20 20 408 59 0/2
पूनम राउत 15 15 375 56 0/3
शेफाली वर्मा 15 15 368 47 0/0
दीप्ति शर्मा 19 14 218 49* 0/0
ऋचा घोष 11 11 187 47* 0/0
सुलक्षणा नाइक 12 11 170 59 0/1
वेदा कृष्णमूर्ति 14 13 158 36* 0/0

क्रीज पर हरमन और मंधाना का जलवा

रिकॉर्ड तोड़ने के बाद हरमनप्रीत कौर ने रुकने का नाम नहीं लिया और 28 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर खेल रही हैं. दूसरी ओर, स्मृति मंधाना ने भी पाकिस्तानी गेंदबाजों की क्लास लेते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है. खबर लिखे जाने तक मंधाना 13.3 ओवरों में 64 रनों (8 चौके, 2 छक्के) पर खेल रही हैं और टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार जा चुका है.

विश्व स्तर पर सूजी बेट्स का दबदबा

अगर विश्व रिकॉर्ड की बात करें, तो महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रनों का कीर्तिमान न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम है. बेट्स ने 42 मैचों में 1,216 रन बनाकर दुनिया भर की बल्लेबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश की है और वह इस वैश्विक सूची में पहले स्थान पर बनी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: भारत का नो हैंडशेक पॉलिसी कायम, महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ

The post हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी appeared first on Aware Media.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version